एजुकेशन

SSC JHT Answer Key 2023: जारी हुई एसएससी JHT टियर 1 आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC JHT Answer Key 2023, SSC JHT Tier 1 Answer Key 2023: एसएससी ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC JHT Answer Key 2023

SSC JHT Answer Key 2023, SSC JHT Tier 1 Answer Key 2023: एसएससी जेएचटी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा (SSC JHT Tier I Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 18 अक्टूबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी JHT आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Exam 2023: जारी हुई टियर 1 आंसर-की

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर टियर 1 परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों पर 16 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है।

SSC JHT Answer Key 2023: इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

एसएससी जेएचटी आंसर-की पर यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC JHT Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Examination, 2023 (Paper-I):Uploading of Tentative Answer Keys के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। यहां नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर औ पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी एसएससी जेएचटी आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 307 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article