SSC JE Result 2025 Out: जारी हुआ एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट, ssc.gov.in से करें डाउनलोड

SSC JE 2025 Result Out: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। दिसंबर 2025 में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 पेपर 1 का रिजल्ट आज यानी शुक्रवार, 6 मार्च 2026 जारी कर दिया है। 3, 6 और 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई जेई पेपर 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर ssc.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।

SSC JE 2025 Result Out

एसएससी जेई 2025 रिजल्ट जारी (Photo- Canva)

एसएससी जेई पेपर 1 कट ऑफ

जारी कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सिलेक्शन प्रोसेस में अगले चरण के लिए चुना जाएगा।

End of Feed