एजुकेशन

​AISSEE-2026: मेडिकल एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार, सैनिक स्कूल सोसाइटी ने जारी किया नया अपडेट

Sainik School E Counselling Merit List 2026: सैनिक स्कूल सोसाइटी ने AISSEE-2026 के माध्यम से सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए चल रही ई-काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत मेडिकल एग्जामिनेशन स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Image

सैनिक स्कूल सोसाइटी

Sainik School E Counselling Merit List 2026: सैनिक स्कूल सोसाइटी ने AISSEE-2026 के माध्यम से सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए चल रही ई-काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत मेडिकल एग्जामिनेशन स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह चयन AISSAC पोर्टल के जरिए किया गया है, जो सैनिक स्कूल और न्यू सैनिक स्कूलों में एडमिशन से जुड़ी पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया को संचालित करता है।

जारी सूचना के अनुसार, मेडिकल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को उपलब्ध सीटों की संख्या के तीन गुना अनुपात तक शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह शॉर्टलिस्टिंग कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर की गई है, जिनमें AISSEE-2026 में प्राप्त इंटर-से मेरिट, डोमिसाइल विवरण, AISSAC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और उम्मीदवार के राज्य में सैनिक स्कूल या न्यू सैनिक स्कूल की उपलब्धता शामिल हैं।

मेडिकल परीक्षा के लिए तैयार की गई इस चयन सूची में उम्मीदवारों की इंटर-से मेरिट पोजीशन और काउंसलिंग पोर्टल पर उनका रजिस्ट्रेशन स्टेटस भी अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के डोमिसाइल राज्य को भी ध्यान में रखा गया है। जिन राज्यों में सैनिक स्कूल या न्यू सैनिक स्कूल मौजूद हैं, वहां के उम्मीदवारों को उनके ही राज्य के संस्थानों में उपलब्ध सीटों और मेरिट के आधार पर चयनित किया जाता है।

ये भी पढ़ें

वहीं जिन उम्मीदवारों ने AISSEE-2026 परीक्षा पास की है और AISSAC पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, लेकिन उनके राज्य में सैनिक स्कूल उपलब्ध नहीं है, उन्हें ‘अन्य राज्य’ श्रेणी में रखा गया है। ऐसे उम्मीदवारों को उन सभी सैनिक स्कूलों और न्यू सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा जहां सीटें खाली हैं।

काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को AISSAC पोर्टल पर अपने पसंदीदा स्कूलों की प्राथमिकता दर्ज करनी होती है। इसके बाद सिस्टम उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक, इंटर-से मेरिट और स्कूल प्रायोरिटी के आधार पर उन्हें किसी विशेष स्कूल के लिए शॉर्टलिस्ट करता है।

उम्मीदवार तभी मेडिकल एग्जामिनेशन स्टेज में आगे बढ़ पाएंगे, जब AISSAC सिस्टम के जरिए उन्हें इन सभी मानकों के आधार पर किसी सैनिक स्कूल के लिए अलॉट या शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article