एजुकेशन

SSC JE Result 2025 Out: जारी हुआ एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट, ssc.gov.in से करें डाउनलोड

SSC JE 2025 Result Out: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर पेपर 1 का रिजल्ट 6 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। दिसंबर 2025 में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ssc.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसएससी जेई 2025 रिजल्ट जारी (Photo- Canva)

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 पेपर 1 का रिजल्ट आज यानी शुक्रवार, 6 मार्च 2026 जारी कर दिया है। 3, 6 और 13 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई जेई पेपर 1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर ssc.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि आयोग ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।

एसएससी जेई पेपर 1 कट ऑफ

जारी कट ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को सिलेक्शन प्रोसेस में अगले चरण के लिए चुना जाएगा।

सिविल इंजीनियरिंग के लिए एसएससी जेई कट ऑफ
अनुसूचित जाति109.244622766
अनुसूचित जनजाति106.85211206
अन्य पिछड़ा वर्ग124.458154536
ईडब्ल्यूएस117.906281539
UR127.227481321
OH101.8239583
एचएच57.6440789
अन्य-दिव्यांग40.01353
कुल11593
इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए कट ऑफ
अनुसूचित जाति112.05213917
अनुसूचित जनजाति102.86832350
अन्य पिछड़ा वर्ग127.30121464
ईडब्ल्यूएस115.36583639
OR127.3012542
OH102.3868935
एचएच66.5957834
अन्य-दिव्यांग44.1820833
कुल4014

SSC JE Paper 1 परीक्षा कब हुई थी

एसएससी जेई पेपर 1 का आयोजन कंप्यूटर आधारित मोड में 3 दिसंबर, 6 दिसंबर और 13 दिसंबर 2025 को किया था। परीक्षा के कुछ दिनों के बाद आंसर की जारी की गई थी और इस पर आपत्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब SSC ने जेई पेपर 1 का रिजल्ट और कट ऑफ जारी कर दी है।

SSC JE Paper 1 रिजल्ट 2025 कैसे करें डाउनलोड?

1. एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. वेबसाइट पर दिए गए एसएससी जूनियर इंजीनियर परिणाम 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार की स्क्रीन पर उनकी रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी, जिसे वह डाउनलोड कर सकते हैं।

4. अब, Ctrl+F का इस्तेमाल कर अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर अपना नाम खोजें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article