एजुकेशन

SSC JE Result 2024: जारी होने जा रहा एसएससी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

SSC JE Result 2024: एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

SSC JE Result 2024

SSC JE Result 2024: एसएससी जेई एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का रिजल्ट (SSC JE Paper 2 Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां एसएससी जेई रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC JE Paper 2 Result 2024: कब हुई थी परीक्षा

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 नवंबर को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्से भ की मानें तो एसएससी जेई रिजल्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SSC JE Result 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जूनियर इंजीनियर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नोट करें! आज इस समय जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

SSC JE Qualifying Marks 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी जेई परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30% अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article