एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा, कितने पद भरे जाएंगे

SSC GD Constable Result 2025 Date and Time: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025

SSC GD Constable Result 2025 Kab Aayega (एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कब आएगा): कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही एसएससी जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। माना जा रहा है इन रिजल्ट को आज रात या कल भर में जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें ssc.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

SSC GD Constable Result 2025 Date and Time: एक जानकारी के अनुसार, रिजल्ट जारी कभी भी किया जा सकता है, आप जानते होंगे कि पहले से इन रिजल्ट के जारी होने की जानकारी नहीं आती है, ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम रिजल्ट पर अपडेट ले रही है।

SSC GD Constable Result 2025 Link

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। एक बार परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट लिंक को इसी पेज timesnowhindi.com/education पर शेयर किया जाएगा। इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

SSC GD Constable Result 2025 Pdf Download किए जाने के बाद इसमें राज्यवार कट ऑफ और मेरिट सूची शामिल होगी जो यह निर्धारित करेगी कि भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में कौन आगे बढ़ेगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिये कितने पद भरे जाएंगे

SSC GD 2025 Exam अभियान का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), विशेष सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स (राइफलमैन GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (सिपाही) सहित कई अर्धसैनिक बलों में 53,690 रिक्तियों को भरना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article