SSC GD Constable Result 2025, Sarkari result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC GD Constable Result 2025) खबर है। कर्मचारी चयन आयोग किसी भी वक्त जीडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर (SSC GD Constable Result) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC GD Constable Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट
SSC GD Constable Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर को शुरू हुई थी। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 14 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक निर्धारित थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 39,481 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।
How To Check SSC GD Constable Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करे
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC GD Constable Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- जन्म तिथि (DOB)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स (Total Marks)
- रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
SSC GD Constable Result 2025: यहां मिलेगी पोस्टिंग
एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। फिजिकल टेस्ट के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSF, NCB और Assam Rifles में पोस्टिंग दी जाएगी।
