एजुकेशन

Patna School Timing Changed: हीट वेव के कारण स्कूलों की टाइमिंग बदली गई, डीएम ने जारी किया आदेश

Patna School Timing Changed: बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40°C से ऊपर जा चुका है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

Image

Patna School Timing

Patna School Timing Changed: बिहार की राजधानी पटना में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी स्कूल 11:45 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह बदलाव गर्मी की लहर को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि छात्रों को अत्यधिक गर्मी से बचाया जा सके।

Patna School Timing Notice: 30 अप्रैल तक लागू रहेगा आदेश

नोटिस में कहा गया है कि अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में जिले के सभी स्कूल (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सहित) में सुबह 11:45 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि यह आदेश 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।

Patna School News: गर्मी से हाल बेहाल

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40°C से ऊपर जा चुका है और हीट वेव के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। इस निर्णय से न केवल छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि उनके पठन-पाठन की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article