SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable Cut Off 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
SSC GD Constable Exam 2023: इस तारीख को हुई परीक्षा
आयोग की ओर से इस साल जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। इन आपत्तियों पर विचार के बाद अब आयोग फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट जारी करेगा।
SSC GD Constable Result 2023: कब आएगा जीडी कांस्टेबल रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट अब किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर पीईटी, पीएसटी, मेडिकल टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
| Category | SSC GD Constable Cut Off 2023 ( Male) | SSC GD Constable Cut Off 2023 ( Female) |
| जनरल | 75-78 | 65-69 |
| ओबीसी | 72-76 | 62-65 |
| एससी | 64-68 | 58-61 |
| एसटी | 59-62 | 54-56 |
| ईडब्ल्यूएस | 70-72 | 63-64 |
एसएससी ने हाल ही में जीडी कांस्टेबल भर्ती में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाई है। जिसके मुताबिक, अब कांस्टेबल के 50187 पदों को भरा जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों 18000 - 56,900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
