एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: इस समय तक जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, यहां चेक करें पीईटी व पीएसटी डेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 8, 2023, 10:03 AM IST

SSC GD Constable Result 2023, Sarkari Result: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करने जा रहा है।

Image

SSC GD Constable Result 2023

Photo : iStock

SSC GD Constable Sarkari Result 2023, SSC GD Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2023) किसी भी वक्त आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने नतीजे एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। जीडी कांस्टेबल रिजल्ट एक पीडीएफ प्रारूप में जारी होगा। इसमें अभ्यर्थियों का नाम, रोल नंबर और कट ऑफ सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी।

SSC GD Constable Result 2023: जनवरी और फरवरी में हुई परीक्षा

एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्टऔर मेडिकल परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

SSC GD Constable Final Answer Key 2023: कब आएगी फाइनल आंसर-की

एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी कर दी गई थी। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की जारी करेगा। जीडी कांस्टेबल रिजल्ट की बात करें तो यह भी इसी सप्ताह घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

SSC GD Constable PET 2023 Date: कब होगा फिजिकल टेस्ट

एसएससी ने हाल ही में फिजिकल टेस्ट की डेट जारी की है। जारी नोटिस के मुताबिक, पीईटी (SSC GD Constable PET 2023) व पीएसटी (SSC GD Constable PST 2023) का आयोजन 15 अप्रैल से किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड अलग अलग से जारी होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जरूरी जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

SSC GD Constable Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article