एजुकेशन

SSC GD Constable Final Answer Key 2023: जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की ssc.nic.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 10, 2023, 03:48 PM IST

SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable Final Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने हाल ही में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किए हैं। आयोग ने अभी तक फाइनल आंसर-की नहीं जारी की है। हालांकि, फाइनल आंसर-की जारी करने के डेट जरूर घोषित कर दी गई है।

Image

SSC GD Constable Final Answer Key 2023

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 8 अप्रैल को हुआ जारी।
  • जीडी कांस्टेबल एग्जाम में 3.7 लाख अभ्यर्थी सफल रहे।
  • जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की डेट जारी कर दी गई है।

SSC GD Constable Final Answer Key 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा (SSC GD Constable Exam 2023) के नतीजे जारी किए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर दिए गए रिजल्ट पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सहित अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं। आयोग अब जल्द ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी करेगा।

SSC GD Constable Result 2023: जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन इस साल 10 जनवरी से 13 फरवरी तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 8 अप्रैल को जारी किए गए। आयोग ने रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक भी जारी किया है। बता दें कि जीडी कांस्टेबल एग्जाम में लगभग 3.7 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

SSC GD Constable Final Answer Key 2023: इस डेट को आएगी फाइनल आंसर-की

एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी को जारी की गई। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, फाइनल आंसर-की 17 अप्रैल को जारी की जाएगी। फाइनल आंसर-की जारी होते ही सबसे पहले पीडीएफ की लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download SSC GD Final Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल आंसर-की 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC GD Constable PET 2023: पीईटी एडमिट कार्ड जल्द

जीडी कांस्टेबल एग्जाम में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को अब पीईटी व पीएसटी के लिए उपस्थित होना होगा। इसका आयोजन 15 अप्रैल (SSC GD Constable PET PST 2023 Date) से किया जाना है। आयोग इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट पर जारी करेगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article