एजुकेशन

SSC GD Constable Result 2023: कितनी जा सकती है एसएससी जीडी कांस्टेबल कटऑफ? जारी होने जा रही मेरिट लिस्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 5, 2023, 06:26 PM IST

SSC GD Constable Result 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 मंगलवार 5 अप्रैल को जारी किए जाने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल एसएससी रिजल्ट जारी किए जाने को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।

Image

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2023

SSC GD Constable Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से जल्द ही एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा की जाने वाली है। इस एसएससी परिणाम को लेकर जो उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in की मदद से जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2023 मंगलवार 5 अप्रैल, 2023 को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, रिजल्ट घोषित होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

कर्मचारी चयन आयोग ने पूरे देश में 10 जनवरी से 14 फरवरी तक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एग्जाम के लिए आयोजन किया था, इसमें लगभग 30 लाख उम्मीदवार परीक्षा का हिस्सा बने थे। इसके अलावा यह अभियान कई विभागों में सिपाही के 50, 187 खाली पदों पर भर्ती को लेकर भी चलाया जा रहा है।

SSC GD Constable Result 2023: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।

यहां से जाकर परिणाम के टैब को क्लिक कर दें।

इसके बाद 'एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023' वाले लिंक को भी जाकर क्लिक कर सकते हैं।

अब, अपनी ब्रांच दर्ज करके सब्मिट ऑप्शन को क्लिक करें।

इसके बाद एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 डाउनलोड करके भविष्य के लिए इसे अपने पास सेव कर लें।

SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल के चयन मानदंड

एसएससीउम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) आधार पर होने वाला है। इसके अलावा ऐसे सभी उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में क्वालीफाई कर चुके हैं, उन्हें 15 अप्रैल 2023 से आयोजित पीईटी और पीएसटी परीक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। इसका विवरण सही समय आने पर साझा किया जाएगा।

SSC GD Constable Result 2023: ऐसे देखें एसएससी की श्रेणीवार कट ऑफ

कर्मचारी चयन आयोग तय समय में एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 श्रेणीवार कट ऑफ जारी करेगा। चयनित उम्मीदवार कट ऑफ के आधार पर फिजिकल राउंड में उपस्थित हो सकेंगे। कट ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किए जाएंगे।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article