NEET-CBSE के बाद कई शहरों में SSC GD परीक्षा प्रभावित, तकनीकी समस्या के बाद री-एग्जाम की तैयारी

SSC GD Constable Exam : SSC जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर और प्रयागराज में तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या आने की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई, जिसका बाद अब ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम दोबारा आयोजित कराया जाएगा।

SSC GD Constable Exam : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित SSC GD Constable 2026 परीक्षा देशभर के 230 से भी ज्यादा केंद्रों पर 27 अप्रैल 2026 से आयोजित की जा रही है। आयोग के अनुसार परीक्षा 31 मई 2026 तक चलेगी। इस बीच आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई को कानपुर, प्रयागराज, लुधियाना और मुजफ्फरपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी सामने आई।

SSC GD

SSC GD

एसएससी ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर, प्रयागराज, लुधियाना और मुजफ्फरपुर में एक-एक परीक्षा केंद्र प्रभावित हुआ। इसके चलते कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा तक रद्द करानी पड़ी और फिर उन्हें अगले चरण में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। आयोग ने भी स्पष्ट किया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए नई परीक्षा की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।

End of Feed