एजुकेशन

NEET-CBSE के बाद कई शहरों में SSC GD परीक्षा प्रभावित, तकनीकी समस्या के बाद री-एग्जाम की तैयारी

SSC GD Constable Exam : SSC जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर और प्रयागराज में तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या आने की वजह से परीक्षा प्रभावित हुई, जिसका बाद अब ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम दोबारा आयोजित कराया जाएगा।

Image

SSC GD

SSC GD Constable Exam : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित SSC GD Constable 2026 परीक्षा देशभर के 230 से भी ज्यादा केंद्रों पर 27 अप्रैल 2026 से आयोजित की जा रही है। आयोग के अनुसार परीक्षा 31 मई 2026 तक चलेगी। इस बीच आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई को कानपुर, प्रयागराज, लुधियाना और मुजफ्फरपुर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी सामने आई।

एसएससी ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर, प्रयागराज, लुधियाना और मुजफ्फरपुर में एक-एक परीक्षा केंद्र प्रभावित हुआ। इसके चलते कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा तक रद्द करानी पड़ी और फिर उन्हें अगले चरण में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। आयोग ने भी स्पष्ट किया कि प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए नई परीक्षा की तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।

प्रयागराज केंद्र पर भी आई टेक्निकल परेशानी

प्रयागराज केंद्र को लेकर SSC ने बताया कि 26 मई को भी केंद्र के एक हिस्से में तकनीकी समस्या बनी रही। हालांकि, बाकी परीक्षा सामान्य रूप से संचालित हुई। कुछ उम्मीदवारों ने उसी केंद्र पर दोबारा परीक्षा करवाने की मांग भी उठाई। वहीं आयोग ने कहा कि प्रभावित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर नई एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भेजी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को सलाद ही गई है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर अपनी नियमित नजर रखें।

SSC ने ये दावा किया कि तकनीकी समस्याओं के बावजूद देशभर में बाकी सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही। आयोग ने अभ्यर्थियों से अफवाहों से बचने और सिर्फ आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

'कोई पेपर लीक नहीं', लेकिन हैकिंग की कोशिशें

प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर के सेंटरों पर हाल ही में हुई गड़बड़ी के बारे में बात करते हुए, SSC चेयरमैन ने साफ किया कि 'कोई पेपर लीक नहीं हुआ' था, लेकिन उन्होंने माना कि तकनीकी खतरों और ऑनलाइन परीक्षा सिस्टम में हेरफेर की कोशिशों की वजह से अधिकारियों को इमरजेंसी कदम उठाने पड़े।

SSC चेयरमैन ने कहा, 'हमारी परीक्षाओं के लिए सबसे बड़े खतरे रिमोट से जवाब देना और तकनीकी हैक्स हैं।' उन्होंने आगे बताया कि कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने के बाद कई कंप्यूटर टर्मिनलों को बंद करना पड़ा। इसकी वजह से, कुछ सेंटरों पर बैठने की उपलब्ध क्षमता काफी कम हो गई।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article