एजुकेशन

SSC GCL Admit Card 2023: जारी हुआ एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC GCL Admit Card 2023, SSC CGL Tier II Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Tier II Admit Card 2023

SSC GCL Admit Card 2023, SSC CGL Tier II Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड (SSC CGL Tier II Admit Card 2023) आज यानी 17 अक्टूबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GCL Tier II Exam Date 2023: कब होगी टियर 2 परीक्षा

आयोग द्वारा सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को किया जाएगा।

SSC GCL Tier II Admit Card 2023: कब तक आएगा एडमिट कार्ड

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड फिलहाल कुछ ही क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। आयोग द्वारा अन्य क्षेत्रों का एडमिट कार्ड भी बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की रीजनल वेबसाइट से इन स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC GCL Tier II Admit Card 2023

  • एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GCL Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में 7500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article