SSC Free Coaching: अब फ्री में करें एसएससी की तैयारी, IIT कानपुर में फ्री कोचिंग स्कीम लॉन्च

IIT Kanpur Free Coaching for SSC Exam: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल IIT कानपुर की ओर से फ्री कोचिंग स्कीम लॉन्च की गई है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से होने वाली परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी गई है। इन परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए फ्री कोचिंग स्कीम में भाग ले सकते हैं।

IIT Kanpur Free Coaching for SSC Exam: अब फ्री में एसएससी की कोचिंग कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IITK) ने हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए एक नई पहल 'SATHEE SSC' शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले, देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस पहल की घोषणा की गई थी। अब इस पहल से कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लाभान्वित हो सकेंगे।

IIT Kanpur Free Coaching

IIT कानपुर में फ्री कोचिंग

Education Ministry के पहल से शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित यह पहल, उम्मीदवारों/छात्रों, विशेष रूप से ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर से संबंधित छात्रों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने का काम किया गया है। इस स्कीम के लिए सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनके पास तैयारी के लिए समान स्तर की पहुंच है।

End of Feed