SSC MTS, SSC CHSL and SSC SI Exam Dates 2023: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी की ओर से सीएचएसएल, एमटीएस और एसआई पदों को लेकर परीक्षा कैलेंडर को जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जो उम्मीदवार किसी भी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं या फिर उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जाकर पूरे परीक्षा कैलेंडर को चेक भी कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल, सीएचएसएल 2023 का आयोजन 2 अगस्त, 2023 से 22 अगस्त, 2023 तक किया जाएगा।
एसएससी की इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन फिलहाल जारी नहीं हुआ है और 9 मई 2023 को इसके रिलीज होने की उम्मीद है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जो लोअर डिविजनल क्लर्क / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती करना चाहते हैं।
मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार स्टाफ, एमटीएस परीक्षा 1 सितंबर 2023 से 29 सितंबर 2023 तक निर्धारित है। उम्मीदवार ध्यान दें कि इसके लिए नोटिफिकेशन 14 जून 2023 को निकलने की उम्मीद है। यह भर्ती कई पदों के लिए आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों में सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय पद शामिल हैं।
अंत में, SI परीक्षा 2023 3 अक्टूबर 2023 से 6 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित है। दिल्ली पुलिस और CAPF में कई सब इंस्पेक्टर वैकेंसी के लिए 20 जुलाई 2023 को नोटिफिकेशन जारी किए जाने की उम्मीद है। इनमें से किसी भी भर्ती पद पर लेटेस्ट अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें।
