एजुकेशन

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की, ssc.nic.in से करें डाउनलोड

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन नवंबर और दिसंबर में किया गया था।

Image

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (SSC Delhi Police Constable Provisional Answer Key 2023) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 202 3 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC Delhi Police Constable Exam 2023: इस तारीख को हुई परीक्षा

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम का आयोजन 14 नवंबर, 15 नवंबर, 16 नवंबर, 17 नवंबर, 20 नवंबर, 21 नवंबर, 22 नवंबर, 23 नवंबर, 24 नवंबर, 28 नवंबर, 29 नवंबर, 30 नवंबर, 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं।

SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नही है। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

How to Download SSC Delhi Police Constable Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव के कुल 7547 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें महिलाओं के 2491 पद और पुरुषों के 5056 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article