SSC Delhi Police Constable 2025: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, देखें परीक्षा का पैटर्न व फिजिकल टेस्ट का नियम

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam City OUT: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी सेंटर जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार ये जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा का सेंटर कहां पड़ा है, और वहां जाने के लिए क्या तैयारी करने की जरूरत है?

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam City Released: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा सूचना पर्ची जारी कर दी है। इसे एग्जाम सिटी स्लिप भी कहते हैं, गौरतलब है कि इस अपडेट के बाद आप जान सकेंगे कि किस शहर में परीक्षा का केंद्र पड़ा है, और वहां जाने के लिए आपको क्या तैयारी करने की जरूरत है। इस भर्ती के जरिये कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मौका मिलेगा।

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam City Slip

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा सिटी स्लिप

Exam City से उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर के बारे में बताया जाता है, इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल नहीं करिएगा। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई थी, जिसकी गणना अधिसूचित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।

End of Feed