SSC CPO PET Admit Card 2023, SSC CPO Physical Call Letter Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड आज यानी 25 जनवरी 2023 को रीजनल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई लिंक से एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO Exam 2023: नवंबर में हुई परीक्षा
एसएससी सीपीओ परीक्षा 9 नवंबर से 11 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। जारी रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा में 4419 महिलाओं और 63945 पुरूषों को सफल घोषित किया गया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए पीईटी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SSC CPO PET/PST Admit Card 2023
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'E-Admit Card and Status for Sub Inspector in Delhi Police, CAPFs Examination 2022 (PET/PST) के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रोल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी SSC CPO PET Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
SSC CPO Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीपीएफ में सब इंस्पेक्टर के 4300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी किया गया था। एसएससी सीपीओ एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
