SSC CPO Final Answer Key 2023, SSC SI Delhi Police and CAPF Final Answer Key 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा (SSC SI Delhi Police and CAPF Paper I 2023) की फाइनल आंसर-की आज यानी 7 नवंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीपीओ फाइनल आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO SI Final Answer Key 2023: फाइनल आंसर-की जारी
आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए पेपर 1 का आयोजन 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 25 अक्टूबर को जारी कर दिया गया था। आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आज फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
SSC CPO Final Answer Key 2023: इस डेट तक करें डाउनलोड
एसएससी सीपीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने की सुविधा 21 नवंबर की शाम 4 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी।
How to Download SSC SPO Final Answer Key 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीपीओ एसआई फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के कुल 1876 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
