SSC CHT Answer Key 2025 Link: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज, 4 सितंबर, 2025 को संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) पेपर 1 की अस्थाई आंसर की और उत्तर पुस्तिकाएं जारी कर दी हैं। 12 अगस्त को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप इस आंसर की से असंतुष्ट नहीं है, तो 7 सितंबर, 2025 तक इन अस्थाई आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उन्हें चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 50 रुपये (पहले की तुलना में 50% कम) का शुल्क देना होगा।
आयोग द्वारा जारी आदेश का अनुवाद, "07.09.2025 (शाम 6:00 बजे) के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि वे उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होंगी।"
एसएससी सीएचटी आंसर की के खिलाफ चुनौती कैसे दें?
आपत्तियां दर्ज करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें
- 'संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 - संभावित उत्तर कुंजी' लिंक देखें और उस पर क्लिक करें
- उत्तर पुस्तिका और अनंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर आ जाएगी
- यदि आप संतुष्ट नहीं हैं, तो 'प्रश्न को चुनौती देने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें
- वह प्रश्न चुनें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं
- ड्रॉप डाउन मेनू से शिकायत का प्रकार चुनें
- बॉक्स में स्पष्टीकरण सहित शिकायत दर्ज करें
- अपने दावे के समर्थन में एक दस्तावेज अपलोड करें
- आवश्यक शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें
एसएससी सीएचटी के बारे में
एसएससी सीएचटी (केंद्रीय हिंदी अनुवादक) परीक्षा कई केंद्र सरकार के विभागों में अनुवादकों, कनिष्ठ अनुवादकों और हिंदी अधिकारियों के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है।
