SSC CHSL Result 2024 Cut Off: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट (SSC CHSL Tier 1 Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC CHSL Result 2024 Cut Off
SSC CHSL Result 2024 Expected Date: कब तक आएगा रिजल्ट
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा का आयोजन 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आसंर-की 18 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 23 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
SSC CHSL Tier I Cut Off 2024: कितना होगा कट ऑफ
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किया जाएगा। बता दें कि कट ऑफ मार्क्स कैंडिडेट्स की कुल संख्या और परीक्षा के डिफिकल्टी लेवल जैसे फैक्टर पर निर्धारित किया जाता है। अभ्यर्थी फिलहाल यहां एसएससी सीएचएसएल टियर 1 की संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier I Expected Cut Off 2024
| Category | SSC CHSL Expected Cut Off 2024 |
| जनरल | 149-154 |
| एससी | 133-138 |
| एसटी | 122-127 |
| ओबीसी | 148-153 |
| ईडब्ल्यूएस | 150-155 |
SSC CHSL Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25% और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20% अंक हासिल करना होगा। बता दें कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।
