एजुकेशन

SSC CHSL Result 2023: कब आएगा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट, यहां जानें सबसे पहले

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 5, 2023, 10:27 AM IST

SSC CHSL Result 2023, SSC CHSL Tier I Sarkari Result 2023: सएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

Image

SSC CHSL Result 2023

Photo : iStock

SSC CHSL Result 2023, SSC CHSL Tier I Sarkari Result 2023: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL)‌ 10+2 टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी (SSC CHSL Tier 1 Result 2023) रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CHSL Tier 1 Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा

आयोग की ओर से सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 31 मार्च को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 3 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

SSC CHSL Tier I Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। इसी के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी होगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए टियर 1 रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC CHSL Tier I Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article