SSC CHSL Tier I Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 10+2 टियर 1 रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट (SSC CHSL Result 2023) की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि आयोग रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ अंक (SSC CHSL Cut Off 2023) भी जारी कर सकता है।
SSC CHSL Tier 1 Result 2023
SSC CHSL Result 2023 Date: कब तक आएगा टियर 1 रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि आयोग रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर जारी कर सकता है।
SSC CHSL Minimum Qualifying Marks 2023: इतने नंबर जरूरी
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
How to download SSC CHSL Tier I Result 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के जरिए 4500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 21 मार्च 2023 तक किया गया। बता दें कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे। इसका आयोजन 26 जून को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
