एजुकेशन

SSC CHSL फाइनल रिजल्ट ssc.nic.in पर हुआ जारी, यहां चेक करें डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 29, 2023, 04:25 PM IST

SSC CHSL Result Download: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। साथ ही यहां पर दिए गए स्टेप्स की मदद से भी अपने कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी परिणाम को चेक किया जा सकता है।

Image

SSC CHSL रिजल्ट

SSC CHSL Result: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 27 अप्रैल 2023 को एसएससी सीएचएसएल अंतिम परिणाम यानी फाइनल रिजल्ट 2021 को जारी कर दिया है। इसके साथ जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा 2021 की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

SSC CHSL Final Result 2021: ऐसे चेक करें एसएससी का रिजल्ट

एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सीएचएसएल लिंक पर क्लिक करना होगा।

परिणाम लिंक उपलब्ध होंगे।

लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

कौशल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। आधिकारिक सूचना के अनुसार, 'डीवी और टियर-III (स्किल टेस्ट)' में योग्य उम्मीदवारों को मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों का अंतिम चयन और आवंटन 'टियर-I+टियर-II' में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।' परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उनकी ओर से दी गई पदों / विभागों की वरीयता, आवश्यक मानकों को पूरा करने के अधीन होगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article