एजुकेशन

SSC CHSL Notification 2024: आज जारी होगा एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन, ssc.gov.in पर ऐसे करें अप्लाई

SSC CHSL Notification 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

SSC CHSL Notification 2024

SSC CHSL Notification 2024, SSC CHSL Exam 2024: एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम (SSC CHSL 10+2 Exam 2024) का नोटिफिकेशन आज यानी 2 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 1 मई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

SSC CHSL Notification 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीएचएसएल एग्जाम के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट सहित हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। एलडीसी और जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये महीने सैलरी मिलेगी।

SSC CHSL Exam 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

एसएससी सीएचएसएल एग्जाम के लिए भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

How to apply for SSC CHSL Exam 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीएचएसएल एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवदेन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

SSC CHSL Application 2024: कितना देना होगा शुल्क

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन जून या जुलाई में किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 2 अप्रैल से 1 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article