SSC CHSL Admit Card 2023, SSC CHSL Tier II Admit Card 2023: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की रीजनल वेबसाइट से टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier II Admit Card 2023
SSC CHSL Tier II Exam 2023 Date: कब होगी टियर 2 परीक्षा
आयोग द्वारा सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। टियर 2 परीक्षा दो सेशन में होगी। सेशन 1 में कुल तीन सेक्शन और प्रत्येक सेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे। वहीं, दूसरे सेशन में तीसरे सेक्शन का दूसरा मॉड्यूल होगा। सेशन 1 एग्जाम पूरा करने के लिए कुल 2 घंटे और 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
SSC CHSL Tier II Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC CHSL Tier II Admit Card 2023
- एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसएससी सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा क आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 27 सितंबर को जारी किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
