एजुकेशन

SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल का रिजल्ट ऐसे करें चेक, जानें कब होगी टियर 2 परीक्षा

SSC CGL Tier 1 Result 2024: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से आने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो गया है।

Image

SSC CGL परीक्षा की तारीख

Photo : iStock

SSC CGL Tier 1 Result 2024: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.gov.in पर जाना होगा। बता दें कि SSC Exam का नया कैलेंडर जारी हो गया है। आने वाली परीक्षाओं की तारीख देख सकते हैं।

एसएससी की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए टियर 1 की परीक्षाएं 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक चली थी, जिसका रिजल्ट 3 अक्टूबर को जारी किया गया। अब टियर 2 परीक्षाओं की तारीख घोषित हो गई हैं।

SSC CGL Tier 1 Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब SSC CGL Tier 1 Result 2024 Link के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद Check Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • रिजल्ट चेक करने के विकल्प पर जाएं।
  • रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

SSC CGL Tier 2 Exam Date: कब होंगी परीक्षाएं?

एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षाएं जनवरी 2025 में आयोजित होंगी। एसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षाएं 18 जनवरी, 19 जनवरी और 20 जनवरी 2025 को होंगी। इसके लिए एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article