SSC CGL Result 2022-23, SSC CGL Tier 1 Result 2023: एसएससी सीजीएल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही परीक्षा के नतीजे जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एसएससी सीजीएल रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC CGL Exam 2022-23: दिसंबर में हुई परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 17 दिसंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 20 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इस उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद अब आयोग जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट भी जारी करेगा।
SSC CGL Tier 1 Result 2022-23: कब आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीजीएल टियर 1 का रिजल्ट फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। टियर 1 परीक्षा के नतीजे जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
How to download SSC CGL Tier 1 Result 2022-23
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। टियर 2 परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जा सकता है। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न विभागों में लगभग 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
