एजुकेशन

SSC CGL Final Result 2023: जारी हुआ एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC CGL Final Result 2023 Sarkari Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC CGL Final Result 2023

SSC CGL Final Result 2023 Sarkari Result 2023: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (SSC CGL Result 2023) जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

SSC CGL Final Result 2023: कब हुई थी सीजीएल परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया है। टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए टियर 2 परीक्षा 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को हुई। आयोग ने अब एसएससी सीजीएल एग्जाम का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है।

SSC CGL Sarkari Result 2023: इतने नंबर जरूरी

एसएससी सीजीएल परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के लोगों को 20% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download SSC CGL Final Result 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • फिर एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC CGL Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 8440 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article