SSC CGL Answer Key 2023: जारी होने जा रही एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

SSC CGL Answer Key 2023, SSC CGL Tier II Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द जारी की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया गया।

SSC CGL Answer Key 2023, SSC CGL Tier II Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (SSC CGL Provisional Answer Key 2023) जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने एसएससी सीजीएल एग्जाम 2023 में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC CGL Tier II Answer Key 2023

SSC CGL Tier II Answer Key 2023

SSC CGL Answer Key 2023 Date: कब आएगी आंसर-की

आयोग द्वारा सीजीएल टियर 2 परीक्षा 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। वहीं, इससे पहले टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक हुई थी, जिसका रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग द्वारा टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।

End of Feed