JSSC PGT and TGT Posts Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। JSSC आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई, 2023 है। यह JSSC भर्ती अभियान संगठन में 3120 PGT और TGT के नियमित और बैकलॉग पदों पर भर्ती करेगा।
झारखंड एसएससी वैकेंसी विवरण:
नियमित वैकेंसी: 2855 पद
बैकलॉग वैकेंसी: 265 पद
झारखंड एसएससी भर्ती 2023: पात्रता क्राइटीरिया
झारखंड एसएससी उम्मीदवारों के लिए नोटिफिेकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
झारखंड एसएससी भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया
झारखंड एसएससी के लिए चयन सीबीटी मुख्य परीक्षा पर आधारित है। वे उम्मीदवार जो सीबीटी के लिए क्वालीफाई करेंगे, उन्हें झारखंड आयोग की ओर से तैयार की गई मेरिट लिस्ट में रखा जाएगा।
झारखंड एसएससी भर्ती 2023: जरूरी डेट्स
आवेदन की प्रारंभिक डेट: 5 अप्रैल 2023
आवेदन की लास्ट डेट: 4 मई 2023
आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट: 6 मई 2023
करेक्शन विंडो: 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2023
झारखंड एसएससी भर्ती 2023: क्या है आवेदन फीस?
सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
