SSB HC Admit Card 2026: एसएसबी ने जारी किया पीईटी, पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें चेक
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Feb 5, 2026, 09:14 PM IST
SSB HC Ministerial PET PST Admit Card 2026: एसएसबी ने एसची मिनिस्ट्रियल पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट इन एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 9 फरवरी को होगी।
SSB HC Admit Card 2026
SSB HC Ministerial PET PST Admit Card 2026 OUT: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने HC Ministerial PET/PST परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in या खबर में दिए लिंक से इन प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी को किया जाएगा। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।
एसएसबी ने एसची मिनिस्ट्रियल पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए जो एडमिट कार्ड जारी किया है, उन्हें डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स देखें
SSB HC Ministerial PET PST Admit Card 2026 नोटिस कैसे देखें?
- एडमिट कार्ड जारी होने का नोटिस देखने के लिए सबसे पहले एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं
- 'अन्य लिंक' पर क्लिक करें
- एसएसबी भर्ती वेबसाइट पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा
- यहां LATEST NEWS के नीचे देखें
- 'Important notice- Admit Cards for the post of Head Constable (Ministerial)-2020 for PET and PST' के सामने PDF View पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ अपने आप डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें सबसे नीचे लिंक भी मिल जाएगा।
पीईटी परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट 30 सेकंड के अंदर 1.6 किलोमीटर की दौड़ और महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट के अंदर 800 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
SSB HC Ministerial PET PST Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं
- 'अन्य लिंक' पर क्लिक करें
- एसएसबी भर्ती वेबसाइट पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा
- यहां बाएं तरफ देखें और Admit Card पर क्लिक करें।
पीएसटी परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
चयनित लोगों को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।