एजुकेशन

Krishna Janmashtami Holiday: जन्माष्टमी कब है और किस दिन रहेगी स्कूलों में छुट्टी, 26 और 27 अगस्त में स्टूडेंट्स कन्फ्यूज

Krishna Janmashtami Holiday (जन्माष्टमी की छुट्टी): Know Janmashtami Kab hai and When will school closed : हर बार की तरह इस बार थी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डेट (Janmashtami Date 2024) को लेकर कन्फ्यूज बना हुआ है। 26 और 27 अगस्त दोनों ही तारीख को अष्टमी तिथि है। ऐसे में छात्र जानना चाहते हैं कि जन्माष्टमी कब है (Janmashtami Kab hai) और जन्माष्टमी की छुट्टी (Janmashtami Ki Chutti Kab hai) कब की है। जानें इस अवसर पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल।

Image

Shri Krishna Janmashtami Holiday

Krishna Janmashtami Holiday (जन्माष्टमी की छुट्टी): Know Janmashtami Kab hai and When will school closed : हर बार की तरह इस बार थी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी डेट (Janmashtami Date 2024) को लेकर कन्फ्यूज बना हुआ है। 26 और 27 अगस्त दोनों ही तारीख को अष्टमी तिथि है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस दिन उनके बाल रूप की पूजा की जाती है। स्कूलों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वहीं जिस दिन जन्माष्टमी होती है उस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में जन्माष्टमी के मौके पर छुट्टी है। असमंजस के बीच छात्र जानना चाहते हैं कि जन्माष्टमी कब है (Janmashtami Kab hai) और जन्माष्टमी की छुट्टी (Janmashtami Ki Chutti Kab hai) कब की है। जानें इस अवसर पर किस दिन बंद रहेंगे स्कूल।

Janmashtami Holiday: जन्माष्टमी की छुट्टी

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण भगवान का जन्मदिन मनाया जाता है, इसके लिए विशेष तैयारियां की जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन कहीं कहीं स्कूलों में छुट्टी दी जाती है। जन्माष्टमी का मुहूर्त इस बार 26 व 27 अगस्त दोनों दिन पड़ रहा है। (Krishna Janamashtami 2024 kab hai) कहीं 26 तो कहीं 27 को जन्माष्टमी मनाई जा रही है, इसलिए आपके स्कूल में कब जन्माष्टमी की छुट्टी है, इसके लिए एक बार स्कूल में कंफर्म जरूर करें। हालांकि उत्तर प्रदेश में स्कूल 26 अगस्त को ही बंद रहेंगे।

Krishna Janmashtami Holiday in School

Krishna Janmashtami Holiday in School

Janmashtami 2024 Date: कब है जन्माष्टमी

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को है। 26 अगस्त, 2024 को ही जन्माष्टमी का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में अधिकांश स्कूलों में 26 अगस्त दिन सोमवार को जन्माष्टमी की छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त सोमवार को तड़के 3 बजकर 39 मिनट पर भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि का शुभारंभ हो रहा है. यह तिथि अगले दिन 27 अगस्त मंगलवार को तड़के 2 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो रही है।

Janmashtami school closed

Janmashtami school closed (credit: Canva)

Janmashtami Essay In Hindi: जन्माष्टमी पर ऐसे लिखें निबंध

जन्माष्टमी पर निबंध की शुरुआत गीता में वर्णित भगवान श्रीकृष्ण के श्लोक से करें। साथ ही ध्यान रहे इसमें भाषा, मात्रा या किसी प्रकार की कोई गलती ना करें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो आपके मार्क्स कट जाएंगे। साथ ही निबंध लिखने से पहले एक रूपरेखा तैयार कर लें। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के भक्त बाल गोपाल के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटे हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के अष्टमी तिथि को देवकीनंदन ने जन्म लिया था। भगवान श्रीकृष्ण को लीलाधर भी कहा जाता है। बाल गोपाल गोपियों के लिए माखनचोर थे, तो मित्रों के लिए ग्वाला, शत्रुओं के लिए महाकाल और प्रजा के लिए प्रिय राजा था। भगवान श्री कृष्ण ने श्री हरि भगवान विष्णु के 8वें अवकतार के रूप के जन्म लिया था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article