एजुकेशन

Railway Recruitment 2023: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 5, 2023, 02:01 PM IST

SECR Railway Recruitment 2023, Railway Apprentice Recruitment 2023: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी apprenticeshipindia.org के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

Railway Recruitment 2023

Photo : iStock

SECR Railway Recruitment 2023, Railway Apprentice Recruitment 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाल अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की वेबसाइट पर 3 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रकिया (SECR Apprentice Recruitment 2023) 3 मई से शुरू की जा चुकी है।

Railway Apprentice Recruitment 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अपरेंटिस के 548 रिक्त पदों (SECR Apprentice Vacancy 2023) पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के 215 पद, ईडब्ल्यूएस के 59 पद, ओबीसी के 148 पद, एससी के 85 पद और एसटी के 41 पद शामिल हैं।

SECR Railway Apprentice Recruitment 2023: क्या होनी चाहिए योग्यता

रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट भी जरूरी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply online for Railway Apprentice Recruitment 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर जाएं।
  • फिर SECR Railway Apprentice 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड कर दें।
Railway Recruitment 2023: इस आधार पर होगा चयन

रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को एक साल तक के लिए अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article