Uttarakhand Schools Summer Vacation 2023: उत्तराखंड में समर वेकेशन, जानें कब से कब तक रहेंगी गर्मी की छुट्टियां

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 29, 2023, 01:50 PM IST

Uttarakhand Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्य गर्मी की चपेट में हैं। इसको देखते हुए स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है। जानें उत्तराखंड में कब से कब तक होंगी गर्मी की छुट्टियां।

Uttarakhand Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। देश के कई राज्य गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर और मध्य भारत में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दोपहर के वक्त जबरदस्त हीट वेव (Heat Wave) चल रही है जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। इसको देखते हुए स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के अवकाश को लेकर जो कैलेंडर जारी किया है उसमें 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं पश्चिम बंगाल में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। जानें उत्तराखंड में कब से कब तक होंगी गर्मी की छुट्टियां।

Summer Vacation in Uttarakhand

Summer Vacation in Uttarakhand

बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सभी प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में 1 जून से 6 जुलाई तक ग्रीष्म अवकाश रहा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि मई महीने में ही समर वेकेशन की घोषणा कर दी जाएगी। गर्मी के वर्तमान हालात को देखते हुए सरकार ऐसा कर सकती है। इस तरह बच्चों को 45 दिन के आसपास समर वेकेशन मिलेंगी।

End of Feed