Punjab Board PSEB 8th Result 2023 Declared On pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बीते दिन यानी 28 अप्रैल को दोपहर ठीक 2 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर (Punjab Board Result) दिया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया (Punjab Board 8th Result) गया था। वहीं अब बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर (PSEB 8th Result) सकते हैं। मानसा की लवप्रीत ने 600 में से 600 अंक प्राप्त कर अपना परचम बुलंद कर दिया है। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद 3 जिलो ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसमें पठानकोट का पासिंग पर्सेंटेज 99.33 प्रतिशत, कपूरथला का 99.10% और गुरदासपुर का 99.08 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
इस बार पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 22 मार्च 2023 तक निर्धारित थी। इसके लिए 3 लाख से अधिक संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
Punjab Board PSEB 8th Result 2023 Link Active, ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Punjab Board Class 8th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
PSEB Class 8th Result, एसएमएस के जरिए चेक करें रिजल्ट
इसके अलावा छात्र नीचे दिए आसान स्टेर के जरिए एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
- यहां PSEB08 टाइप कर बिना स्पेस दिए अपनो रोल नंबर दर्ज करें।
- इसे 5676750 पर भेजें।
- रिप्लाई के तौर पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
बता दें 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे।
