एजुकेशन

Summer Vacation in India 2023: स्कूलों में शुरू हो गई गर्मी की छुटि्टयां, देखें आपके राज्य में कब से कब तक है समर वेकेशन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 28, 2023, 02:45 PM IST

Delhi, UP, Bihar, West Bengal Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए गर्मी सितम बन रही है। इसलिए कई राज्यों ने गर्मी की छुटि्टयां कर दी हैं। यहां जानें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, यूपी सहित अन्य राज्यों में कब से कब तक रहेंगी समर वेकेशन।

Image

Summer Vacation 2023

Delhi, UP, Bihar, West Bengal Schools Summer Vacation 2023: गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए गर्मी सितम बन रही है। मौसम विभाग का भी कहना है कि इस बार देश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने और इसके सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस साल पड़ने वाली भीषण गर्मी और लू को लेकर केंद्र ने राज्यों को अलर्ट कर दिया है। इसलिए पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों ने गर्मी की छुटि्टयां कर दी हैं। यहां जानें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, यूपी सहित अन्य राज्यों में कब से कब तक रहेंगी समर वेकेशन।

Summer Vacation In Bihar

बीते वर्ष बिहार में 23 मई से 15 जून तक सरकारी व निजी स्कूलों में समर वेकेशन प्लान किया गया था लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि, 15 मई से 30 जून तक समर गर्मी की छुट्टियां हो सकती हैं। इससे संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Summer Vacation in Uttar Pradesh

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी 40 दिन की होगी। कैलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 21 मई से 30 जून तक होगा। अभी तक यही तारीख तय हैं और आगे अगर कुछ बदलाव होगा तो उसकी जानकारी सरकार की ओर से अलग से दे दी जाएगी।

Summer Vacation In Jharkhand

झारखंड सरकार भी जल्द ही स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर सकती है। बीते वर्ष यानी साल 2022 में यहां गर्मी की छुट्टी 17 मई से लेकर 4 जून तक थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार समर वेकेशन 21 मई से लेकर 10 जून तक होगा। वहीं 12 जून से नये सेशन की शुरुआत होगी।

Summer Vacation In Odisha

ओडिशा बोर्ड के छात्रों को भी बेसब्री से अपने समर वेकेशन का इंतजार है। बच्चे छुट्टियों के हिसाब से अपनी प्लानिंग करते हैं। ओडिशा शिक्षा विभाग ने हाल ही में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को सूचित किया था कि, यहां समर वेकेशन 5 मई से 18 जून तक चलेगा यानी गर्मी की छुट्टी कुल 40 से ज्यादा दिनों की होगी।

Haryana Summer Vacation 2023

हर‍ियाणा से पहले और भी कई राज्‍यों ने गर्मी की छुट्टी घोष‍ित कर द‍िया है। कई राज्यों में अत्‍यधिक गर्मी होने के कारण स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान अप्रैल में ही कर दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं। यहां स्कूल एक मई से 15 जून तक छुट्‌टी रहेगी। झारखंड में गर्मी की छुट्टी 21 मई से लेकर 10 जून तक होगी।

West Bengal Summer Vacation 2023

बढ़ती गर्मी के चलते पश्चिम बंगाल में 2 मई से ही गर्मी की छुट्टी की घोषणा की गई है। ओडिशा में गर्मी की छुट्‌टी 5 मई से 18 जून तक रहेगी। महाराष्ट्र के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 21 अप्रैल से शुरू हो गई हैं।

Madhya Pradesh Summer Vacation

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के अवकाश को लेकर जो कैलेंडर जारी किया है उसमें 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 15 जून, 2023 तक रहेगा। कुल डेढ़ महीने तक छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। मध्य प्रदेश के स्कूलों में वर्ष 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से शुरू हो गया है और गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं। यहां एक मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्‌टी रहेगी। वहां मध्य प्रदेश में शिक्षकों का अवकाश 1 मई से 9 जून तक रहेगा। शिवराज सरकार ने बच्चों के हित में यह फैसला लिया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article