एजुकेशन

November School Holiday List 2024: नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

School Holiday in Novermber 2024: इस साल नवंबर में कई त्योहार आ रहे हैं और इनके साथ शनिवार और रविवार को छुट्टी मुफ्त में मिल रही हैं। अगर आप भी इस दौरान कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।

Image

November School Holiday List 2024

School Holiday in November 2024: हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली अपने साथ ढ़ेर सारी छुट्टियां भी लेकर आता है। इस साल यह त्योहार 31 अक्टूबर को देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं, नवंबर महीने की शुरुआत भी छुट्टियों से हुई। कई राज्यों में स्कूल आज यानी 4 नवंबर से खुल चुके हैं। हालांकि, इस महीने छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के चलते स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप भी इस महीने कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां नवंबर में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर सकते हैं।

November School Closed 2024: त्योहार के साथ पढ़ाई

कई राज्यों में गोवर्धन पूजा और भाई दूज की वजह से स्कूल बंद रहते हैं, जिससे दिवाली की छुट्टियां नवंबर के पहले सप्ताह तक बढ़ जाती हैं। जहां ये छुट्टियां खुशियां और सांस्कृतिक जुड़ाव लेकर आती हैं, वहीं ये शैक्षणिक सत्र के अंत की ओर बदलाव का संकेत भी देती हैं। नवंबर में टर्म-एंड परीक्षाएं और JEE जैसी कई प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा भी होती है। ऐसे में इस महीने पड़ने वाली छुट्टियां पढ़ाई के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं।

DATEEVENT
2 नंवबरगोवर्धन पूजा
3 नवंबरभाई दूज
7 नवंबरछठ पूजा
15 नवंबरगुरु नानक जयंती
24 नवंबरकार्तिक पूर्णिमा

November School Holiday 2024: इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रहे कि स्कूलों में त्योहारों पर छुट्टियां तो जरूर होती हैं लेकिन हर राज्य में इसकी तारीख अलग-अलग भी हो सकती है। ऐसे में स्टूडेंट्स व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि संबंधित स्कूल में संपर्क जरूर कर लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें