School Holiday List in August and September 2023: त्योहारों का सीजन आ चुका है और अपने साथ ढ़ेर सारी छुट्टियां भी ले आया है। इस साल अगस्त और सितंबर में कई त्योहार आ रहे हैं और इनके साथ शनिवार और रविवार को छुट्टी मुफ्त में मिल रही हैं। अगस्त में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस तो सितंबर में जन्माष्टमी जैसे कई बड़े त्योहार हैं, जिससे बच्चों को लंबी छुट्टी मिल रही हैं। अगर आप भी इस दौरान कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें।
School Holiday List 2023: जरूर चेक करें स्कूल कैलेंडर
स्कूलों में छुट्टियों की ये लिस्ट इस महीने और अगले महीने के त्योहारों पर तैयार की गई है। यदि स्कूल किसी अन्य घटना जैसे गर्मी, बारिश और अन्य परिस्थितियों में छुट्टी की घोषणा करते हैं तो आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि स्कूल की छुट्टियों की सूची के लिए स्कूल कैलेंडर भी चेक कर लें। यदि तारीखों को लेकर कोई भ्रम हो तो संबंधित स्कूल से संपर्क भी कर सकते हैं।
| DATE | DAY | EVENT |
| 15 अगस्त 2023 | मंगलवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 16 अगस्त 2023 | बुधवार | नवरोज - पारसी नव वर्ष |
| 20 अगस्त 2023 | रविवार | गणेश चतुर्थी |
| 29 अगस्त 2023 | मंगलवार | ओणम |
| 30 अगस्त 2023 | बुधवार | रक्षाबंधन |
| 7 सितंबर 2023 | गुरुवार | जन्माष्टमी |
| 28 सितंबर 2023 | गुरुवार | ईद-ए-मिलाद |
School Holiday List 2023: अलग अलग तारीख
स्कूलों में त्योहारों पर छुट्टियां तो जरूर होती हैं लेकिन हर राज्य में इसकी तारीखें अलग-अलग भी हो सकती हैं। वहीं, देखा जाएं तो कई स्कूलों में शीतकालीन अवकाश आम तौर पर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में उत्तरी हिस्से के स्कूलों में क्रिसमस से ठीक पहले छुट्टियां शुरू होती हैं और नए साल के कुछ दिनों बाद से ही कक्षाएं वापस संचालित होती हैं।
