एजुकेशन

School Closed Update: वायु प्रदूषण के चलते नई एडवाइजरी जारी, नोएडा के स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी बंद

School Closed Update Due to Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इसी को लेकर राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सभी स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस और बीएसए ने एडवाइजरी जारी की है।

Image

नोएडा स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी

Photo : iStock

School Closed Update Due to Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। इसी को लेकर राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सभी स्कूलों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगाई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस और बीएसए ने एडवाइजरी जारी की है।

नोएडा में स्कूलों में सभी प्रकार की आउटडोर एक्टिविटी को बंद करने को कहा गया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। वातावरण में धूल की परत जमी है। इससे खासकर अस्थमा के रोगियों को अधि‍क परेशानी हो रही है। लोगों की आंखों से पानी तक निकल रहा है।

Noida School Rules: आउटडोर एक्टिविटी बंद

दिल्ली एनसीआर में प्रदूशन का कहर जारी है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद के सभी स्कूलों में निर्देश जारी किए जाएं कि स्कूलों के आसपास धूल या मिट्टी न रहे। रोजाना स्कूलों में पानी का छिड़काव कराया जाए और स्कूलों में सभी आउटडोर एक्टिविटी बंद रखें।

Gautam Buddha Nagar School.

गौतम बुद्ध नगर स्कूल

फरीदाबाद में स्कूल बंद

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का कहर जारी है। वायु प्रदूषण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद में कक्षा पांचवी तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बढ़ते प्रदूषण को लेकर फरीदाबाद के डीसी विक्रम सिंह यादव ने फैसला लिया है। बता दें कि डीएम ने कहा है कि जब तक प्रदूषण नियंत्रण नहीं होता तब तक स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article