School Closed: भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 6 जिलों समेत इन राज्यों में भी बंद रहेंगे स्कूल

School Closed in Rajasthan: देशभर में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। राजस्थान में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजस्थान के जयपुर समेत 6 जिलों में भारी बारिश के चलते आज यानी 12 अगस्त 2024 को स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा हुई है। भारी बारिश की चेतावनी के साथ कई अन्य राज्यों में भी स्कूलो को बंद किया गया है।

School Closed in Rajasthan: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है। राजस्थान में बीते दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से हाहाकार मच गया है। रविवार को हुई भारी बारिश के कारण राज्य में 15 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में राजधानी जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है। राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में बारिश को लेकर स्कूलों में छुट्टियां (School Closed Due to Rain) कर दी गई हैं। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों के किन शहरों में आज यानी 12 अगस्त 2024 को स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed Due to Rain

स्कूल बंद

Rajasthan School Closed: राजस्थान के 6 जिलों में स्कूल बंद

रविवार को तेज बारिश के चलते राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है। यहां 6 जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। पहले सिर्फ जयपुर, करौली और भरतपुर जिले में स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद दौसा और डींग जिले में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा सवाई माधोपुर, दौसा, झुंझनूं, सीकर, टोंक समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

End of Feed