School Closed News in Hindi: क्या आपने अक्टूबर में आने वाली स्कूल की छुट्टियों की जांच कर ली है? दुर्गा पूजा आने के साथ, छात्र उत्सवों और स्कूल की छुट्टियों के बारे में अपना उत्साह नहीं रोक पा रहे हैं। इस लेख में, हमने भारत भर के स्कूलों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम तैयार किया है।
School Closed
नवरात्र उत्सव की शुरुआत के साथ, इस भारत में स्कूल बंद की भी सूचना आने लगी है। अक्टूबर का आधा समय बीत चुका है अब बाकी के दिनों में ढेरों छुट्टियां इंतजार कर रही हैं। इस 22 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी मिलेगी, इसके बाद देशभर में 23 अक्टूबर को नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी मिलती है। नवमी पर स्कूल बंद के बाद दशहरा पर भी स्कूल बंद रहेंगे। दशहरा 24 अक्टूबर (मंगलवार) को मनाया जाएगा, और इस दिन स्कूल के साथ साथ कार्यालय भी बंद रहते हैं।
28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है और 29 अक्टूबर को फिर से रविवार है।
22 से 24 लगातार तीन दिन की छुट्टी
कुल मिलाकर 22 से 24 अक्टूबर तक लगातार छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा दशहरा उत्सव मनाने के लिए बंगाल, तेलंगाना में स्कूल, कॉलेज और सभी शैक्षणिक संस्थान कई दिनों तक बंद रहेंगे। इन राज्यों में दशहरा की छुट्टियां 14 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक चलेंगी।
29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
तेलंगाना में निजी और सरकारी स्कूल और कॉलेज 26 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के समापन के साथ नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे। (School Holidays List in India) राज्य सरकार ने घोषणा की है कि दुर्गा पूजा समारोह के कारण ओडिशा में स्कूल 20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने भी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को दशहरे के कारण आगामी स्कूल छुट्टियों के बारे में एक नोटिस जारी किया है और उन्हें आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। स्कूल 30 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे। ओडिशा में सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल 20 से 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे, जिसमें दो रविवार भी शामिल हैं।
