School Assembly News Headlines, 19 February 2026, Aaj Ki News Headlines, Taaza Khabar (स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस): आजकल स्कूल असेंबली के बाद न्यूज हेडलाइंस पढ़ने का चलन शुरू हुआ है। इससे न केवल छात्रों की सामान्य ज्ञान की क्षमता बढ़ती है बल्कि छात्रों को देश और दुनिया की ताजा घटनाओं से अवगत भी करवाया जाता है। ऐसे में यदि आप भी स्कूल असेंबली में न्यूज पढ़ने जा रहे हैं तो हमारा ये लेख आपके काम आने वाला है। यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली न्यूड हेडलाइंस स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज, आज की ताजा खबर, आज की न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।
स्कूल में न्यूज हेडलाइन पढ़ने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को देश और दुनिया की ताजा घटनाओं से अवगत कराना (School Assembly News Headlines) होता है। इससे छात्रों की सामान्य ज्ञान क्षमता बढ़ती है। ऐसे में यदि आप भी स्कूल असेंबली में न्यूज हेडलाइन पढ़ने जा रहे हैं तो आपके लिए हमारा यह आर्टिकल बेहद खास रहने (Today School Assembly News Headlines) वाला है। यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज, आज की ताजा खबर, आज की न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।
Top National News Today: यहां देखें स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस
- असम समझौते के तहत पिछले 40 वर्षों में 17 लाख से ज्यादा अवैध विदेशियों की पहचान की गई, मंत्री ने जानकारी दी।
- विजय माल्या ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा कि वह कब भारत लौट पाएंगे, यह तय नहीं है, क्योंकि उन्हें ब्रिटेन छोड़ने की कानूनी अनुमति नहीं है।
- टीएमसी नेता अभिषेक ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी व्हाट्सएप के जरिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के खिलाफ आदेश दे रहे हैं।
- पीएसीएल घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10,021.46 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कीं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रोएशिया के प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर चर्चा की।
- अधिकारियों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीआरपीएफ के 43 अस्थायी ऑपरेशन कैंप बनाए गए।
Top International News Today In Hindi: स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज
- इजरायल के एक वरिष्ठ मंत्री ने वेस्ट बैंक और गाजा के फिलिस्तीनी लोगों के दूसरे स्थानों पर बसाने (प्रवासन) की बात कही है।
- ईरान के विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (IAEA) प्रमुख को बताया कि उनका देश भविष्य में अमेरिका के साथ बातचीत आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है।
- यूक्रेन के खेल मंत्री ने कहा कि रूस की भागीदारी के विरोध में उनके अधिकारी पैरालंपिक खेलों का बहिष्कार करेंगे।
- चीन में एक आतिशबाजी की दुकान में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई। कुछ ही दिनों में इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना है।
Top Sports News Today In Hindi: आज का खेल समाचार
- अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने रूस और बेलारूस पर लगाया गया आंशिक निलंबन हटा दिया है, जिससे दोनों देशों के खिलाड़ियों के लिए राहत मिली है।
- नबी और समद के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह बनाई।
- दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
- आर्सेनल के स्टार खिलाड़ी बुकायो साका ने क्लब के साथ 2031 तक का नया अनुबंध साइन किया, जिससे टीम को लंबे समय तक मजबूती मिलेगी।
यहां आप स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज, आज की ताजा खबर, आज की न्यूज हेडलाइंस लेकर आए हैं।
