School Assembly News Headlines In Hindi, 13 July School Assembly National, International, Sports News: आजकल स्कूल में प्रार्थना के बाद छात्रों को देश दुनिया की खबरों से रूबरू करवाने के लिए राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और स्पोर्ट्स न्यूज हेडलाइंस पढ़ना होता है। यह न केवल सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि उन्हें वर्तमान मामलों की बेहतर समझ भी प्रदान करता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं।
School Assembly News Headlines In Hindi: आज 13 जुलाई 2026 स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस
School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज
- भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि बदलते समय और नए तरह के मुकदमों के अनुसार न्याय व्यवस्था में भी बदलाव होना चाहिए।
- देश के कई हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ा है, जबकि उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
- ISRO ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल सिस्टम का महत्वपूर्ण टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा किया।
- भारत सरकार ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत का सच्चा दोस्त बताया।
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सेंट्रल विस्टा का नाम बदलकर 'कर्तव्य भवन क्षेत्र' रखा जाएगा।
- उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए।
- गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद नगर निगम को एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी।
- CAG की रिपोर्ट में कहा गया कि महाराष्ट्र की 'लाडकी बहिन योजना' में ₹3,541 करोड़ का अतिरिक्त खर्च हुआ और बजट से जुड़ी कई खामियां पाई गई।
- पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की कि 16 अगस्त को अब 'आयुष्मान दिवस' मनाया जाएगा, जो पहले खेला होबे दिवस' के रूप में मनाया जाता था।
School Assembly Ke Liye International News: स्कूल असेंबली के लिए इंटरनेशनल न्यूज
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमले किए।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सरकार में बड़े बदलाव की घोषणा की, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने का फैसला किया।
- चीन ने अमेरिका, ब्रिटेन और 12 अन्य देशों की आलोचना की, क्योंकि उन्होंने साउथ चाइना सी ट्रिब्यूनल के फैसले का समर्थन किया था।
- पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने और शांति बनाए रखने की अपील की।
School Assembly Sports News: स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार
- शॉटगन वर्ल्ड कप में भारत की मिक्स्ड ट्रैप टीमें फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक गोल्ड मेडल जीता।
- धीरज और कीर्ति आर्चरी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल नहीं जीत सके। भारत ने इस टूर्नामेंट का अंत दो कंपाउंड मेडल के साथ किया।
- जानिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन का खिताब जीत लिया।
- भारत लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।
- यास्तिका के शानदार शतक और भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से टीम भारत जीत के बेहद करीब पहुंच गई।
- नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए स्विट्जरलैंड में अपनी ट्रेनिंग तेज कर दी है।
- पाकिस्तान के फील्डिंग कोच शेन मैकडरमॉट ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
यहां आप आज यानी 13 जुलाई 2026 की नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।
