एजुकेशन

SBI PO Result 2022: जारी हुआ एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 17, 2023, 08:29 PM IST

SBI PO Prelims Result 2022: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Image

SBI PO Result 2022

Photo : iStock

SBI PO Prelims Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (Probationary Officer) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 17 जनवरी 2023 को घोषित कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षी में भाग लिया है तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से पीओ परीक्षा का रिजल्ट (SBI PO Prelims Result 2022) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Exam 2022: कब हुई परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य माने जाएंगे। एसबीआई पीओ मेन एग्जाम का आयोजन 30 जनवरी 2023 को किया जाएगा। वहीं, इंटरव्यू फरवरी या मार्च में होने की संभावना है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा।

How to download SBI PO Prelims Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Join SBI के टैब पर जाएं और Current Openings पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Recruitment of Probationary Officer’s पर जाएं और Download SBI PO Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी एसबीआई पीओ रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Prelims Result 2022 - Direct Link

SBI PO Recruitment 2022: कितने पद खाली

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा से जुड़े ऐसे तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article