SBI Clerk 2025 Prelims Exam: आज से शुरू एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा, 6589 पदों के लिए कितनी होगी सैलरी?

स्टेट बैंक में क्लर्क बनने का सपना देखने वालों के लिए 20 सितंबर यानी आज से एग्जाम शुरू हो चुके हैं। आज के पेपर के कुछ हफ्तों बाद एसबीआई मेन्स एग्जाम की तारीखों का ऐलान करेगा। कटऑफ क्लीयर करने वाले छात्र ही मेन्स में अपीयर हो सकेंगे।

SBI Clerk 2025 Prelims 2025: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में क्लर्क बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए SBI ने क्लेरिकल कैडर जूनियर एसोसिएट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 परीक्षा आज यानी 20 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। देशभर के अलग-अलग केंद्रों में एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं।

SBI Clerk Prelims

SBI Clerk Prelims (iStock)

एसबीआई का ये प्रीलिम्स राउंड है। ऐसे में इसमें जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा (SBI Clerk Mains Exam 2025) के लिए बुलाया जाएगा। प्रीलिम्स की बात करें तो इसमें कुल 100 अंकों का पेपर आता है, जिसमें रीजनिंग, अंग्रेजी और क्वांटेटिव एप्टीट्यूड के सवाल पूछे जाते हैं।

End of Feed