SBI CBO Result 2023 Declared: जारी हुआ सीबीओ एग्जाम का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 30, 2023, 06:15 PM IST

SBI CBO Result 2023: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया है।

SBI CBO Result 2023, SBI Circle Based Officer Result 2023: एसबीआई सीबीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे आज यानी 30 जनवरी 2023 को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SBI CBO Result 2023

SBI CBO Result 2023

SBI CBO Exam 2023: दिसंबर में हुई परीक्षा

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, एसबीआई सीबीओ परीक्षा (SBI CBO Exam 2023) का आयोजन 4 दिसंबर 2022 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जिसके मुताबिक, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। एसबीआई की ओर से इंटरव्यू की तारीख भी तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 36,000 रुपए महीने का शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

End of Feed