SBI CBO Exam 2024, SBI CBO Admit Card 2024 (OUT): स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 16 जनवरी को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड (SBI CBO Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
SBI CBO Admit Card 2024
SBI CBO Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
एसबीआई में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के कुल 5280 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
How to download SBI CBO Admit Card 2024
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI CBO Exam 2024: ऐसे होगी सीबीओ परीक्षा
एसबीआई सीबीओ एग्जाम में 120 अंक के ऑब्जेक्टिव सवाल और 50 अंक के डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
